लखनऊ। यूपी में शुक्रवार को 27 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। जारी की गई सूची के अनुसार पीपीएस अफसर देवेंद्र सिंह को सुल्तानपुर में पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस नियुक्त किया गया है। अमित कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस जालौन बनाया गया है। नईम खान मंसूरी को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। गणेश कुमार को मिर्जापुर में पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार नियुक्त किया गया है।
इसी तरह संत प्रसाद उपाध्याय को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अवनीश कुमार गौतम को छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सहायक सेनानायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। राकेश प्रताप सिंह को कुशीनगर जिले में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
आशुतोष मिश्रा को प्रतापगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। उदय प्रताप सिंह को प्रयागराज में 42वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक बनाया गया है। अरुण कुमार राय को झांसी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। सुरेंद्र नाथ यादव को लखनऊ जोन में पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अमित चौरसिया को कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। नरेश कुमार को गाजियाबाद का मंडलाधिकारी बनाया गया है। अमित प्रताप सिंह को लखनऊ में एएनटीएफ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को सम्भल का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। सिंह दीपशिखा अहिबरन को इटावा में 28वीं वाहिनी पीएसी का सहायक सेनानायक बनाया गया है।
- देवेंद्र सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात से पुलिस उपाधीक्षक, पी0टी0एस0 सुल्तानपुर भेजे गए।
- अमित कुमार पांडे – सहायक पुलिस आयुक्त, सुरक्षा, कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस उपाधीक्षक, पी0टी0एस0 जालौन बने।
- नईम खान मंसूरी – पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे झांसी से पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाध्यक्ष सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजे गए हैं।
- गणेश कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, संभल से पुलिस उपाधीक्षक, RTC चुनार, मिर्जापुर।
- संत प्रसाद उपाध्याय – पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज बने।
- अवनीश कुमार गौतम – पुलिस उपाधीक्षक, पी0टी0एस0 गोरखपुर से सहायक सेनानायक, 266 वाहिनी PAC मेरठ।
- अभिषेक प्रताप अजय – पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर से पुलिस उपाधीक्षक, कन्नौज।
- राकेश प्रताप सिंह – स्टाफ ऑफिसर, ADG लखनऊ जोन से पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर।
- आशुतोष मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक, प्रतापगढ़।
- उदय प्रताप सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से सहायक सेनानायक, 42वीं वाहिनी PAC प्रयागराज।
- अरुण कुमार राय – पुलिस उपाधीक्षक, फिंगरप्रिंट ब्यूरो लखनऊ से झांसी ।
- सुरेंद्रनाथ यादव – पुलिस उपाधीक्षक, PTC मुरादाबाद से स्टाफ ऑफिसर, ADG लखनऊ जोन।
- अमित चौरसिया – पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर।
- नरेश कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, भदोही से मंडल अधिकारी, V.K. गाजियाबाद।
- अमित प्रताप सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपाधीक्षक, ANTF उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
- मनोज कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, कन्नौज से पुलिस उपाधीक्षक, संभल।
- श्रीमती सिंह दीपशिखा अहिबारन – सहायक सेनानायक, तीसरी वाहिनी PAC गोंडा से 18वीं वाहिनी PAC इटावा।
- सोहराब आलम – सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी PAC कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे झांसी।
- सौरभ कुमार वर्मा – पुलिस उपाधीक्षक, गोंडा से पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात।
- करण सिंह यादव – पुलिस उपाधीक्षक, पट सुल्तानपुर से सहायक सेनानायक, 33वीं वाहिनी PAC झांसी।
- अंबुजा त्रिवेदी – पुलिस उपाधीक्षक, बांदा से पुलिस उपाधीक्षक, अधिसूचना मुख्यालय, लखनऊ।
- अंकित कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, CID मुख्यालय, लखनऊ।
- गौरव कुमार त्रिपाठी – पुलिस उपाधीक्षक, गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद।
- अशोक कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद।
- कमलेश कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, कन्नौज से पुलिस उपाधीक्षक, अलीगढ़।
- अंकित कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ (जनपद हरदोई हेतु)।










Discussion about this post