Wednesday, April 15, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

ज्योति मल्होत्रा ​​के पिता बोले- मेरे साथ धोखा हुआ है…; मेरे पास वकील रखने के लिए पैसे नहीं…

ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरे पास वकील करने के लिए पैसे नहीं हैं। मुझे पता नहीं कि वकील कैसे किया जाएगा।

admin by admin
May 23, 2025
in देश
ज्योति मल्होत्रा ​​के पिता बोले- मेरे साथ धोखा हुआ है…; मेरे पास वकील रखने के लिए पैसे नहीं…
0
SHARES
365
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा ​​के पिता हरीश मल्होत्रा ​​ने गुरुवार को कहा कि उनके पास वकील करने के लिए पैसे नहीं हैं। वह अपनी बेटी से मिलने जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें दोपहर 12 बजे का समय दिया था। दोपहर 12 बजे उन्हें पता चला कि ज्योति को फिर से रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने गलत समय बताकर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं है।

मैंने पुलिसकर्मियों से ज्योति के बारे में पूछा तो बताया था कि वीरवार दोपहर 12 बजे बाद उसे कोर्ट में पेश करेंगे। कोर्ट में आ जाना, आपको ज्योति से मिलवा देंगे। सुबह 11 बजे मेरे घर दो पत्रकार आए, उन्होंने बताया कि ज्योति को दोबारा से रिमांड पर भेज दिया है। वह कोर्ट में नहीं है। ज्योति के लिए वकील नियुक्त करने के बारे में पूछा तो कहा कि मैं तो किसी वकील को जानता नहीं। मेरे पास पैसे भी नहीं हैं।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत में सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। दूसरे राज्यों की पुलिस ने भी हमसे से संपर्क किया है। जांच में साक्ष्य जुटाने के लिए हमें सात दिन का और रिमांड चाहिए। 40 मिनट तक दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन के लिए और पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का पांच दिन का रिमांड बुधवार को पूरा होने के बाद उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया। सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस ज्योति को अदालत परिसर लेकर पहुंची। इस मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने अदालत में आरोपी की जांच रिपोर्ट पेश की।

जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल और लैपटॉप को जांच के लिए मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। ज्योति के पाकिस्तान ऑप्रेटिव एजेंसी (पीओआई) के संपर्क में होने के साक्ष्य मिले हैं। उसके मोबाइल और लैपटॉप के डेटा मिलने के बाद जांच को बढ़ाया जाएगा। ज्योति ने पीओआई से किस तरह की सूचनाएं साझा की थी इस बारे में इस डेटा से ही खुलासा होगा।

ज्योति मल्होत्रा ने दूसरे कई राज्यों के वीडियो भी बनाए हैं, जिसमें बॉर्डर सिक्योरिटी को भी दिखाया गया था। ऐसे कुछ राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ज्योति का 7 दिन का रिमांड दिया जाए। ज्योति ने अपना कोई प्राइवेट वकील नहीं किया था। अदालत की ओर से उसे डीएलएसए ( डिस्टि्रक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी) की ओर से वकील दिया गया। दोनों पक्षों की करीब 40 मिनट की बहस के बाद अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।

सिविल लाइन पुलिस ने मीडिया से बचने के लिए ज्योति मल्होत्रा को पुलिस की वाहन के बजाय काले रंग के शीशे वाली स्कॉर्पियो से लाया। उसे अदालत के गेट नंबर एक से अंदर लाया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे। अदालत परिसर में करीब 40 से अधिक पुलिसकर्मी अलग अलग स्थानों पर तैनात किए गए। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी लगाए गए थे। अदालत में पेशी से पहले सभी लोगों को हटा दिया गया।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पहले इन्हें पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश के पास भेजा जाता था। इस पर दानिश उन वीडियो को देखता और ज्योति को कुछ निर्देश देता था। इसके बाद ज्योति वीडियो को निर्देशानुसार एडिट करती और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। माना जा रहा है कि दानिश वीडियो से पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले सीन डिलीट कराता था। वह जांच करता कि पाकिस्तान की सुरक्षा से जुड़ा कोई गोपनीय अंश वीडियो में न जाए। ज्योति के मोबाइल से इस तरह के वीडियो भेजे जाने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।

ज्योति के चार अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। इनकी जांच चल रही है। पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन के बारे में अभी किसी तरह की टिप्पणी से इन्कार किया है। जानकारी के अनुसार बैंक खातों में बड़ी रकम नहीं मिली है।

ज्योति की ओर से अभी तक केस लड़ने के लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया गया है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरे पास वकील करने के लिए पैसे नहीं हैं। मुझे पता नहीं कि वकील कैसे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से मीडिया और पुलिस के अलावा मेरे घर कोई नहीं आ रहा। पड़ोसी और रिश्तेदारों ने दूरी बना ली है।

पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति की यात्राओं के पैटर्न को समझने का प्रयास कर रही रही हैं, जिसमें ज्योति की यात्रा के बाद डाले गए वहां के वीडियो व उन एरिया में हुई आतंक की घटनाओं के लिंक को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। ज्योति जिन एरिया में गई, वहां कोई संदिग्ध आतंकी पकड़े गए या वहां पर कोई घटना तो नहीं हुई। ज्योति की किस-किस यात्रा को किसकी स्पांसरशिप मिली, इस तथ्य को भी जुटाया जा रहा है।

ShareTweetSend
Previous Post

मेरठ में आंधी-बारिश से 138 करोड़ का नुकसान, मंडी में फेंकनी पड़ी सब्जियां-फल, जानें क्या-क्या हुआ प्रभावित…

Next Post

यूपी पुलिस विभाग में फिर 27 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट- किसे कहां मिली तैनाती

Next Post
यूपी पुलिस विभाग में फिर 27 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट-  किसे कहां मिली तैनाती

यूपी पुलिस विभाग में फिर 27 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट- किसे कहां मिली तैनाती

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

पाकिस्तान पर मंडराया बाढ़ का खतरा! भारत की वाटर स्ट्राइक, खोले सलाल डैम और बगलिहार बांध के गेट

पाकिस्तान पर मंडराया बाढ़ का खतरा! भारत की वाटर स्ट्राइक, खोले सलाल डैम और बगलिहार बांध के गेट

11 months ago
मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , परिवार में मचा कोहराम

1 year ago
लगता है मौत जवानी में होगी’, स्टेटस लगा बी फार्मा के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दी

लगता है मौत जवानी में होगी’, स्टेटस लगा बी फार्मा के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दी

4 months ago
मुजफ्फरनगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 51 वाहनों के काटे चालान, 10.20 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 51 वाहनों के काटे चालान, 10.20 लाख का जुर्माना

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In