शामली। तीन माह पूर्व तीन करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद भी विकास भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा है कि वह कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को नोटिस जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी, भैंसवाल और बधेव के जंगल में नवीन जिला मुख्यालय प्रस्तावित है। विकास भवन निर्माण के लिए वर्ष 2015 में 10 करोड़ 95 लाख रुपये का मूल बजट उत्तर प्रदेश शासन ने स्वीकृत करते हुए राजकीय निर्माण निगम को शासन की ओर से जिम्मेदारी दी थी। इस बजट से विकास भवन की चहारदीवारी प्रथम तल का निर्माण वर्ष 2019 तक किया गया। निर्माण एजेंसी की ओर से विकास भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल का संशोधित बजट 15 करोड़ 86 लाख 79 हजार और बाद में तीसरी बार 20 करोड़ 25 लाख 68 हजार रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा गया था। इससे विकास भवन की तीसरी मंजिल का निर्माण होना है।
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि तीन माह पूर्व तीसरी मंजिल के निर्माण के लिए करीब तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे मगर अभी तक निर्माण कार्य संस्था ने शुरू नहीं किया है। ठेकेदार को नोटिस जारी कर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।











Discussion about this post