मुंबई : वैसे तो आपने दिग्गज एक्ट्रेस रीना रॉय से जुड़े कई किस्से सुने होंगे. लेकिन एक किस्सा कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सुनाया था. जब उन्होंने बताया था कि कैसे एक शख्स रीना रॉय को देखकर अपनी मूंछों पर ताव दे रहा था. ये देखते ही उनके पिता को बड़ा अजीब लगा और उन्होंने शिकायत कर दी. उस दिन कपिल के पिता की ड्यूटी एक्ट्रेस के साथ लगी थी. दरअसल कपिल के पिता पुलिस में हुआ करते थे.
रीना रॉय ने करियर में खूब सुपरहिट फिल्में दी हैं. शत्रुघ्न सिन्हा हो या जितेंद्र कई सुपरस्टार संग उन्होंने काम किया और खूब शोहरत हासिल की. नागिन फिल्म से तो उन्होंने घर घर में छाप छोड़ी थी. वो फिल्म आज भी उनके करियर का मील का पत्थर माना जाता है.
कॉमेडियन कपिल शर्मा के पॉपुलर शो में एक बार मौसमी चटर्जी और रीना रॉय साथ में आई थीं. जब हरे रंग की ड्रेस में उनका बदला अंदाज देखने को मिला. बात नागिन पर भी हुई. फिर कपिल ने बताया कि कैसे उस जमाने में रीना रॉय को लेकर लोगों के बीच पागलपन हुआ करता था. रीना ने बताया कि नागिन के बाद कुछ लोग उनसे डरने भी लगे थे.
इस बीच रीना रॉय से जुड़ा कपिल शर्मा ने अपना किस्सा भी सुनाया. जो उनके पिता ने कपिल को सुनाया था. कपिल ने बताया कि एक बार वह चंडीगढ़ में मैच देखने आई थीं. उनके लिए जबरदस्त क्रेज था. कपिल के पिता ने उन्हें बताया, ‘रीना चंडीगढ़ में एक बार मैच देखने के लिए आईं. व्हाइट कार में सफेद साड़ी पहने रीना रॉय आईं. उन्होंने चश्मा लगाया हुआ था. वह एकदम परी लग रही थीं.’
कपिल ने बताया कि रीना रॉय का किस्सा बताते हुए उनके पिता के चेहरे का नूर भी अलग ही था. एक चमक थी जिसके साथ वह आपकी बातें बता रहे थे. मगर एक किस्सा उन्होंने और बताया. उन्होंने कहा, ‘आपके पास एक पुलिसवाले की ड्यूटी लगी थी. वो आपको देखकर मूंछों पर ताव दे रहा था. मेरे पिता ने तब आईजी को शिकायत की और फिर उनकी ड्यूटी आपके साथ लगी थी.’











Discussion about this post