मेरठ। दिल्ली निवासी पीड़िता ने बताया कि 11 साल पहले उसकी मुलाकात दिल्ली के सुंदर नगरी स्थित एक पार्क में लिसाड़ी गेट के मजीदनगर निवासी नईम से हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी।
आरोप है कि नईम ने उससे शादी करने के लिए कहा। जिस पर वह राजी हो गई। इसके बाद नईम उसे कभी दिल्ली तो कभी मेरठ बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। सोमवार को नईम ने उसे शादी करने के लिए अपने घर बुलाया। वह उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।
जब उसने शादी की बात कही तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और भैंसाली बस अड्डे पर ले जाकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। मेट्रो प्लाजा आने पर युवती बस से उतर गई और लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़िता आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।











Discussion about this post