अयोध्या। उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई। रविवार को भेजे गए ईमेल में मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के साथ ही सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।
ईमेल मिलने के बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और सतर्कता बढ़ा दी गई। हालांकि तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि अयोध्या में हर रोज देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है।











Discussion about this post