मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग गांव में गंग नहर के किनारे मिली अवैध शस्त्र फैक्ट्री के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 13 नवम्बर 2024 को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नंगला बुजुर्ग गांव के जंगल में स्थित सिंचाई विभाग की एक परित्यक्त इमारत पर छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मौके से बड़ी मात्रा में बन्दूकें, तमंचे, मस्कट और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए थे।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अकरम उर्फ कागा और इसरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।दोनों आरोपित हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे। उनके अन्य साथी अली नवाज उर्फ अलिया और इरशाद उर्फ बाबू उस समय से फरार चल रहे हैं।
जमानत से छूटने के बाद भी अकरम और इसरार की आपराधिक गतिविधियां बंद नहीं हुईं, जिसके मद्देनज़र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें पुनः गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।










Discussion about this post