मुज़फ्फरनगर। श्रावण मास में आस्था और सेवा के संगम पर सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के तीसरे दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सेवा शिविर श्री गीता मानस मंडल द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें दोपहर से देर रात तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।
अतुल कुमार गर्ग (महामंत्री, श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार) और कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवचरण गर्ग ने बताया कि शिविर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस वर्ष प्रदूषण रहित व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए SS थालियों का उपयोग किया जा रहा है। स्नानागार, प्रसाधन कक्ष और दोनों तलों की सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
शिविर परिसर में मेडिकल कैंप भी स्थापित किया गया है, जहां आवश्यक चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध है। इसके साथ ही भोजन और प्रसाद वितरण प्रातःकाल से लेकर रात्रि तक चारों पहरों में निर्बाध जारी रहता है।
शिविर भवन पूरी तरह से कवर्ड और आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे कांवड़ियों को विश्राम करने में पर्याप्त सुविधा मिल रही है। परिसर में स्थित मंदिर में स्नान एवं ध्यान के बाद पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रही है।
इस सेवा अभियान में निम्नलिखित संस्थाओं का सक्रिय सहयोग गीता मानस मंडल,श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार,सनातन धर्म सभा,श्री रामलीला कमेटी,शिव मूर्ति संचालक मंडल एवं अन्य सहयोगी संस्थाएं।
शिवचरण गर्ग, साधुराम गर्ग, अजय तायल, अंशुल भूषण, नितिन नामदेव, अजय गर्ग, विकास, नीरज अग्रवाल, पुष्पेंद्र जिन्दल, सुखदेव मित्तल, नवीन गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, रेणु मित्तल, मोहिनी गुप्ता आदि।
यह शिविर न केवल श्रद्धालुओं के लिए विश्राम और सुविधा का स्थान है, बल्कि सेवा, भक्ति और सामाजिक सहयोग का एक अद्वितीय केंद्र बन चुका है।










Discussion about this post