मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमए होम साइंस प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीसीएसयू ने होम साइंस प्रैक्टिकल फूड साइंस विषय के एक्सटर्नल में छात्राओं को 70 में से 78 अंक देकर रिजल्ट में कमाल कर दिया है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में होम साइंस विषय का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। होम साइंस प्रैक्टिकल फूड साइंस विषय के एक्सटर्नल में छात्रा बतूल जैदी को अधिकतम 70 में से 78 और इंटरर्नल अधिकतम 30 में से 24 अंक दिए गए हैं। जिससे छात्रा के 100 में से 102 अंक हो गए हैं।
ऐसे ही छात्रा रहतनूमा को भी 70 में से 78 अंक मिले हैं। इसके अलावा छवि को 70 में से 79 अंक, कृतिका को 70 में से 75, तनू को 70 में से 75, शबीना को 70 में से 80, सोनिया को 70 में से 76, शाल्वी को 70 में से 76 अंक दिए गए हैं। इसके अलावा सभी छात्राओं को इंटरर्नल अधिकतम 30 में से 24 अंक दिए गए हैं।
सीसीएसयू छात्र नेता शान मुहम्मद ने कुलपति से शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। ऐसे में विश्वविद्यालय की कंपनी से लेकर रिजल्ट तैयार करने वाली कमेटी तक पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई मामला है तो उसकी जांच कर सही करा लिया जाएगा।
– भूपेंद्र सिंह, कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक











Discussion about this post