मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में एक दुकानदार ने सफाई कर्मचारी सोनू पुत्र प्रहलाद को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि वह एक दुकान के बाहर सफाई कर रहा था। आरोप है कि दुकानदार ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
सफाई कर्मचारी से मारपीट की सूचना पर भारतीय संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सूद व दीपक मनोठिया अन्य कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे। कर्मचारियोंं ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। इस दौरान कैलाश चंदोला, विनेश विद्यार्थी, मनोज सिंघानिया, दिनेश लोहरे आदि मौजूद रहे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post