Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में बड़ा घोटाला? सेबी में बंधक न्यूमेक्स की जमीन पर बन रही टाउनशिप, निवेशकों को ठगने का आरोप

विकास के मुताबिक जेल से राहत पाने के लिए सहारा ने सेबी के पास 307 करोड़ रुपये मूल्य की 71 संपत्तियां गिरवी रखीं, जिनमें मुज़फ्फरनगर की यही 212.51 एकड़ जमीन भी शामिल थी।

admin by admin
November 26, 2025
in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में बड़ा घोटाला? सेबी में बंधक न्यूमेक्स की जमीन पर बन रही टाउनशिप, निवेशकों को ठगने का आरोप
0
SHARES
235
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में सहारा समूह से जुड़े एक बड़े भूमि घोटाले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि सहारा ने निवेशकों के पैसे से खरीदी गई 212.51 एकड़ कृषि भूमि को फर्जी व शेल कंपनियों के माध्यम से बेच दिया, जबकि यह जमीन सेबी के पास गिरवी रखी गई थी। समाजसेवी विकास बालियान द्वारा सामने आए नए दस्तावेज़ों और दावों के बाद देशभर के करीब 13 करोड़ निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।

2003 से शुरू हुआ कथित खेल : छोटी रकम लेकर जमीन खरीदी गई-
मामला वर्ष 2003 में शुरू हुआ, जब सहारा समूह ने ‘सहारा सिटी होम्स’ जैसी योजनाओं में निवेश कराने के नाम पर देशभर के छोटे निवेशकों से 100, 500, 1000 और 5000 रुपये तक की रकम जुटाई। निवेशकों को कई गुना रिटर्न देने का वादा किया गया था।

इसी योजना के तहत सहारा ने मुज़फ्फरनगर के जड़ौदा, बेगराजपुर, धौला पुल और आसपास के क्षेत्रों में कुल 212.51 एकड़ (लगभग 1300 बीघा) जमीन खरीदी। लेकिन जमीन सीधे सहारा ने नहीं खरीदी, बल्कि 17 कथित फर्जी शेल कंपनियों के नाम पर दर्ज कराई गई।

Related posts

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

मुजफ्फरनगर: क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन; सम्मान समारोह में गूंजी एकजुटता की हुंकार, SC-ST एक्ट के विरोध में उठी आवाज

December 28, 2025

इन कंपनियों में करविंदा, पाणिनी, कस्तूरी, किरीटा, कृपा, कुशा, निरूपा, नृगा, नृपा, निशिकांता, ओल्गा, ओमकार, उमर, यशोमित्रा और सहारा सिटी होम्स जैसे नाम शामिल हैं, जिनका न कोई वास्तविक कारोबार था और न ही उनके निदेशक कभी सार्वजनिक रूप से सामने आए।

मुजफ्फरनगर के सामाजिक कार्यकर्ता-
विकास बालियान के अनुसार, इन कंपनियों का एकमात्र उद्देश्य जमीन खरीदना और बाद में उसे फर्जी तरीके से बेचना था। उन्होंने दावा किया कि सेबी और सुप्रीम कोर्ट जैसे नियामक संस्थानों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

उन्होंने बताया कि में सहारा समूह ने देशभर में डिबेंचर और शेयरों के नाम पर लगभग 24,000 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद सेबी ने हस्तक्षेप करते हुए सहारा को पैसा वापस करने का आदेश दिया। आदेश न मानने पर सहारा के चेयरमैन सुब्रतो राय को जेल जाना पड़ा।

विकास के मुताबिक जेल से राहत पाने के लिए सहारा ने सेबी के पास 307 करोड़ रुपये मूल्य की 71 संपत्तियां गिरवी रखीं, जिनमें मुज़फ्फरनगर की यही 212.51 एकड़ जमीन भी शामिल थी।

RTI में खुलासा: सेबी ने कहा जमीन आज तक नहीं बिकी, लेकिन…
विकास बालियान का दावा है कि 25 अक्टूबर को प्राप्त RTI जवाब में सेबी ने स्पष्ट कहा कि मुजफ्फरनगर की यह जमीन आज भी सेबी के पास गिरवी है, अभी तक नहीं बिकी और बिक्री से कोई पैसा सहारा-सेबी खाते में जमा नहीं हुआ।लेकिन स्थानीय स्तर पर स्थिति बिल्कुल अलग निकली।

जमीन पहले ही बेची जा चुकी थी, इंटीग्रेटेड सिटी का विकास जारी-
बालियान के अनुसार, सेबी के पास गिरवी दिखाए जाने के बावजूद जमीन पहले ही बेची जा चुकी थी और यहाँ न्यूमेक्स इंटीग्रेटेड सिटी का निर्माण चल रहा था और बिना एमडीए (मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण) से नक्शा पास कराए प्लॉट बेचे जा रहे थे।

दावा है कि 2022–2024 के दौरान मुज़फ्फरनगर तहसील की 822 बीघा भूमि मात्र 62.28 करोड़ रुपये में कई कंपनियों को बेच दी गई, जबकि बाजार मूल्य 35–45 लाख रुपये प्रति बीघा था। इससे अनुमानित 300–400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सहारा की सहयोगी कंपनियों को भी भुगतान नहीं-
इस जमीन की सुरक्षा और रखरखाव का काम National Security Service (NSS) और HF Placement & Labour जैसी कंपनियों के पास था, जिनके पास वर्क ऑर्डर, बिल और ईमेल सहित 10.34 करोड़ रुपये बकाया के दस्तावेज मौजूद हैं।

लेकिन सहारा की आर्थिक तंगी के कारण भुगतान रोक दिया गया। कंपनियों ने कभी शेल कंपनियों से ऑर्डर नहीं लिए—सारे आदेश सहारा की SAOFL, SPECL और Sahara Q Shop से आए।

2022 में बड़ा मोड़ : एक ही व्यक्ति बना 17 कंपनियों का मालिकाना हस्ताक्षरकर्ता-
उन्होंने बताया कि इसमें सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि 2022 में देहरादून निवासी आनंद सिंह बिष्ट 17 शेल कंपनियों का एकमात्र अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (authorized signatory) बन गया। यह बदलाव न किसी बोर्ड मीटिंग में हुआ, न ROC फाइलिंग में दर्ज किया गया और न ही कोई पावर ऑफ अटॉर्नी जारी हुई।

इसके बाद बिष्ट ने कथित तौर पर मुज़फ्फरनगर सदर व खतौली तहसील की जमीनें Numax, Apex, Oasis Opus, Abhara, BluHomes, Infratech समेत कई कंपनियों को बेच दीं।

प्रशासन, सेबी व अन्य संस्थाओं पर गंभीर सवाल-
विकास बालियान का आरोप है कि यह पूरा मामला एक संगठित रियल एस्टेट घोटाले जैसा है, जिसमें प्रशासन, सेबी और अन्य विभागों ने आँखें मूँद लीं। उनका सवाल है कि—
• इंटीग्रेटेड सिटी को मंजूरी कैसे मिली?

• प्रदूषण विभाग ने NOC कैसे जारी किया?

• सेबी में गिरवी रखी जमीन की बिक्री को सेबी कैसे नहीं रोक सकी?

• सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही प्रक्रिया के बावजूद ऐसी यह ज़मीन कैसे बेच दी गई ।

निष्पक्ष जांच की मांग तेज-
बालियान कहते हैं कि यह केवल कागज़ी धोखाधड़ी नहीं, बल्कि 13 करोड़ निवेशकों की कमाई की लूट है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मामले में आवाज उठाएँ और सीबीआई जांच, निवेशकों के पैसे की वापसी और फर्जी कंपनियों की जांच की मांग करें।

भूमि खरीदने वाली न्यूमेक्स से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

ShareTweetSend
Previous Post

अंताक्षरी पोस्ट ने मचाया घमासान: धर्मेंद्र मलिक की पोस्ट से भड़के खाप, सौरम पंचायत के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘जंग’

Next Post

मुजफ्फरनगर: पति विदेश गया तो ससुर-पड़ोसी ने बहू को बनाया निशाना, रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

Next Post
मुजफ्फरनगर: पति विदेश गया तो ससुर-पड़ोसी ने बहू को बनाया निशाना, रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

मुजफ्फरनगर: पति विदेश गया तो ससुर-पड़ोसी ने बहू को बनाया निशाना, रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

दिल्ली की 17-18 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये, इन 2 बड़ी शर्तों की वजह से ज्यादातर के खाते हो गए डिलीट

दिल्ली की 17-18 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपये, इन 2 बड़ी शर्तों की वजह से ज्यादातर के खाते हो गए डिलीट

1 year ago
मुज़फ्फरनगर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, उमड़ी भीड़ ने उधेड़ी खाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, उमड़ी भीड़ ने उधेड़ी खाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

6 months ago
मुजफ्फरनगर कोर्ट ने हथियार और चरस बरामदगी मामले में चार आरोपियों को किया बरी

मुजफ्फरनगर: ओम प्रकाश हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, दो को उम्रकैद, चार को दो-दो साल की सजा

9 months ago
मुज़फ्फरनगर में क्रांति सेना ने ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना-कोना’ के नारे के साथ चलाया अभियान, रेस्टोरेंट में पकड़े चार युवक-युवतियां

मुजफ्फरनगर में जलभराव के विरोध में आक्रोश ग्रामीणों की हुसैनाबाद भनवाड़ा में पंचायत, एसडीएम अपूर्वा यादव को मांगपत्र सौंपा

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In