शामली। शामली में भीख मांगने के लिए फर्जी पहचान का मामला सामने आया है। झिझाना थाना क्षेत्र में भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति भीख मांग रहा था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सोनू बताया। उसने अपने पिता का नाम रोहित और जाति उपाध्याय बताई। उसने अपना गांव बैदखेड़ी भी बताया।
जांच में पता चला कि वह व्यक्ति वास्तव में थानाभवन का मूल निवासी शहजाद है। वह बैदखेड़ी का दामाद है और चंदनपुरी में रहता है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे कई लोग अपनी पहचान और धर्म छिपाकर भीख मांगने का काम कर रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन की जांच में यह भी सामने आया है कि इस तरह के लोग न केवल बड़े लोगों को बल्कि छोटे बच्चों को भी इस काम में लगा रहे हैं। यह धंधा बिना किसी लागत का है, इसलिए इसमें आसानी से पैसा कमाया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि ऐसे लोग मौका मिलते ही अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।











Discussion about this post