मुज़फ्फरनगर : मुज़फ्फरनगर में रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह से एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से 80 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला भरतो की मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले करीब आठ घंटे से रुक-रुककर हो रही बरसात में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुज़फ्फरनगर के छपरा गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से 80 वर्षीय वृद्धा भरतो की मौत हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। वृद्धा के शव को मलबे से निकाला गया। वहीं एसडीएम सदर निकिता शर्मा भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।
हादसे के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धा भरतो सभी से बेहद करीब थी। उनका मकान कच्चा था, जो तेज बारिश को झेल नहीं पाया और भरभराकर गिर गया। जिसके बाद से पीड़ित परिवार के मिलने ग्रामीणों का आना-जाना लगा हुआ है।











Discussion about this post