लखनऊ : बॉलीवुड सुपरस्टार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से प्रसिद्ध आमिर खान अपनी नई फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर चर्चाओं में हैं. इसी बीच हमारे सहयोगी The Lallantop के शो Guest in the Newsroom में आमिर खान आए. इस दौरान उनसे उनकी पर्सनल जिंदगी, फिल्मी सफर को लेकर कई सवाल पूछे गए.
इस मौके पर उनसे पूछा गया कि आमिर खान का संबंध कहां से है? सवाल किया गया कि उनका संबंध यानी उनके पूर्वजों का संबंध यूपी के हरदोई से है या फर्रुखाबाद से है? इस सावल का जवाब देते हुए आमिर खान ने एक ऐसी बात का खुलासा कर दिया, जिसे जान सभी चौंक गए. दरअसल आमिर ने बताया कि उनके पूर्वजों का संबंध हरदोई से है. उनके दादा-परदादा हरदोई से संबंध रखते थे. आमिर ने इस दौरान ये भी बताया कि उनके पास हरदोई के शाहाबाद में आज भी एक जमीन है.
आमिर खान ने बताया, हरदोई के पास शाहाबाद एक जगह है. हमारा परिवार यही से है. इस दौरान आमिर खान ने ये भी बताया कि उनके पास उत्तर प्रदेश में जमीन भी है. उन्होंने कहा, शाहाबाद में ही उन्होंने जमीन ले रखी है. ये जमीन उनके ही नाम पर है.
आमिर खान ने आगे बताया, वहां मेरे दादा के आम के बाग थे. उन्होंने आगे बताया, उनके पिता के 5 भाई-बहन थे. 10 साल पहले मां ने मुझे बताया कि शाहाबाद की संपत्ति को खानदान (परिवार) बेचना चाहता है. उसमें मेरे चाचा जान, बड़े चाचा जान सभी शामिल थे. आमिर खान ने आगे बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मां से मिली तो उन्हें लगा कि परिवार की संपत्ति परिवार से बाहर चली जाएगी. ऐसे में उन्होंने अपनी मां से कहा कि खानदान की उस संपत्ति को वह ही खरीद लेंगे.
आमिर खान ने आगे बताया कि उन्होंने अपने ही खानदान से वह संपत्ति खरीदी है. वह चाहते थे कि परिवार की जमीन परिवार में ही रहे. इसलिए उन्होंने उस जमीन को खरीद लिया. इस दौरान आमिर खान ने बताया कि उनके पूर्वज यानी दादा-परदादा किसान थे. उनके चाचा पहली बार मुंबई आई. वह लेखक बनने के लिए मुंबई आए थे. इसके बाद उनका रिश्ता मुंबई से जुड़ा.










Discussion about this post