Wednesday, July 22, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी डीजीपी के सख्त निर्देश: कांवड़ मार्ग पर होटल-ढाबों पर पहचान पूछी तो होगी कड़ी कार्रवाई

डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कांवड़ खंडित करने वालों पर भी एक्शन होगा।

admin by admin
July 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
यूपी डीजीपी के सख्त निर्देश: कांवड़ मार्ग पर होटल-ढाबों पर पहचान पूछी तो होगी कड़ी कार्रवाई
0
SHARES
416
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ।  डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटलों और ढाबों पर पहचान पूछने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को नाम पूछने का अधिकार नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले यशवीर महाराज और उनके वालंटियरों ने ढाबों, होटलों, दुकानों की पहचान का अभियान चलाया था। इस दौरान मुजफ्फरनगर में एक कर्मचारी की पैंट उतारकर चेकिंग का प्रयास भी किया गया था। ऐसे मामलों पर डीजीपी ने कहा कि जो लोग माहौल खराब करना चाहते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कांवड़ खंडित करने वालों पर भी एक्शन होगा।

प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ढाबों और होटलों पर जांच करने का अधिकार सिर्फ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के पास है। किसी भी समूह या संस्था ने जांच करने के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के साथ मंगलवार को मेरठ पहुंचकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों और मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पांच राज्यों और तीन मंडलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने कहा कि 10 फीट ऊंची और 12 फीट चौड़ी डाक कांवड़ ही मान्य है। कांवड़ मार्ग पर बिजली के खंभों पर पॉलिथीन, गड्ढा मुक्त सड़कें, शिविरों पर खाने-पीने व्यवस्था और गंगनहर पर सुरक्षा के साथ-साथ सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

Related posts

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

December 28, 2025
वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025

मेरठ कमिश्नरी सभागार में पत्रकार वार्ता में मुख्य सचिव ने बताया कि पेयजल व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। सिंचाई विभाग नहर में संतुलित मात्रा में पानी छोड़ें। कांवड़ मार्ग के 700 किलोमीटर में 25 किलोमीटर का काम बाकी है। यह दो-तीन दिन में पूरा होगा। बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर को कवर करने, प्रशिक्षित करने, शुद्ध शाकाहारी खाना, डीजे के आवाज की निर्धारित तीव्रता आदि मानकों के अनुरूप ही करने होंगे। उन्होंने बताया कि 2024 में कांवड़ियों की संख्या चार करोड़ थी। निगरानी टीमों को निर्देश दिए गए कि ट्रेन की छत पर कोई सफर नहीं करने पाए।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। रुड़की से मुजफ्फरनगर के बीच में कांवड़ और डीजे असेंबल होते हैं, वहां के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। अगर मानक से ऊंची कांवड़ है तो उसे रोका जाएगा। महिला कांवड़ियों के लिए कैंपस में विशेष व्यवस्था की जा रही है।

कांवड़ मार्ग के ढाबों पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य है ताकि खाना देने वालों की पहचान सही हो। लापरवाही करने वाले ढाबा संचालकों पर भी कार्रवाई होगी। रूट डायवर्जन 10 जुलाई से कराने की योजना है। हरिद्वार से जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, उसके आधार पर रूट डायवर्जन होगा। 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। 23 जुलाई को शिवरात्रि के बाद आगरा, बरेली और मुरादाबाद में फोर्स रवाना किया जाएगा।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर का भ्रमण कर स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सीसीटीवी कैमरों के बारे में बताया। इस दौरान एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एएसपी अंतरिक्ष जैन, एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डीजीपी राजीव कृष्ण मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित ऑफिसर मेस का उद्घाटन किया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि यह नवीन मेस पुलिस अधिकारियों को आधुनिक, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित प्रवास की सुविधा प्रदान करेगा। डीजीपी ने पुलिस लाइन प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए आरक्षियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की गुणवत्ता, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, परेड ग्राउंड, बैरक, भोजनालय और अनुशासनिक ढांचे जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने कुछ सुझाव दिए और समस्याओं को जाना। पुलिस की 10 प्राथमिकताओं से संबंधित सवाल का सही उत्तर देने वाले सूरज कुमार चौधरी (रिक्रूट आरक्षी) को पुरस्कृत किया।

कमिश्नरी सभागार में कांवड़ यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक में एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद, सहारनपुर मंडलायुक्त अटल कुमार राय, अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह, मुरादाबाद मंडलायुक्त अंजनेय सिंह, एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, वी मुरुगेशन एडीजी लॉ एंड आर्डर उत्तराखंड, डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज, डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ विपिन ताडा समेत अन्य राज्यों एवं जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। कुछ राज्यों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े।

इन मुख्य बिंदुओं पर हुआ मंथन
– कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन की योजना, कांवड़ियों के डीजे, कैंप आयोजकों, ट्रांसपोर्टरों व टोल संचालकों से समन्वय, सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था पर बातचीत की गई।
– मानकों के अनुरूप कांवड़ और डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई रखने के कड़े निर्देश दिए गए
– डाक कांवड़ यात्रियों की विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
– महिला कांवड़ियों की निजता को ध्यान में रखते इंतजाम करने को कहा गया
– यात्रा मार्गों पर निर्धारित ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। पार्किंग स्थल चिह्नित कर यातायात को सुगम बनाने पर जोर दिया गया
– सड़कों एवं लिंक मार्गों पर विशेष सतर्कता एवं कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए
– दुर्घटनाओं को रोकने और आपात चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया
– सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर कड़ी नजर रखने और कार्रवाई के लिए भी चेताया गया

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में गोरखनाथ की मूर्ति खंडित मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस ने दिया आश्वासन

Next Post

शामली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, कांवड़ मार्ग पर सफाई और गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू

Next Post
शामली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, कांवड़ मार्ग पर सफाई और गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू

शामली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, कांवड़ मार्ग पर सफाई और गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

इस गांव के लोग होंगे मालामाल, बन जाएंगे ‘अरब के शेख’, वजह जान आप भी रहने के लिए खोजने लगेंगे जमीन

इस गांव के लोग होंगे मालामाल, बन जाएंगे ‘अरब के शेख’, वजह जान आप भी रहने के लिए खोजने लगेंगे जमीन

1 year ago
हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर शुरू, ड्रा से होगा विधायकों के सवालों पर फैसला

हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर शुरू, ड्रा से होगा विधायकों के सवालों पर फैसला

7 months ago
मेरठ: किसान मनोहर की मौत पर मंडलायुक्त से मिले राकेश टिकैत, जांच कमेटी गठित

मेरठ: किसान मनोहर की मौत पर मंडलायुक्त से मिले राकेश टिकैत, जांच कमेटी गठित

1 year ago
सांसद चंद्रशेखर की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट ने खोला 2017 दंगों का ‘सीक्रेट चैप्टर’, क्या है पूरा मामला?

सांसद चंद्रशेखर की बढ़ीं मुश्किलें! हाईकोर्ट ने खोला 2017 दंगों का ‘सीक्रेट चैप्टर’, क्या है पूरा मामला?

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In