मेरठ। सरधना में मोहल्ला चौक बाजार में कन्फेक्शनरी पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला ईदगाह बस्ती निवासी शोएब पुत्र शौकीन चौक बाजार में बिट्टू जैन की फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शुक्रवार की देर शाम वह काम खत्म कर पास में एक कन्फैक्शनरी पर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से उस पर हमला कर दिया। गोली युवक की गर्दन में लगी है।
गोली लगने से खून से लथपथ बेहोश होकर मौके पर गिर गया। गोली की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालात गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। हालांकि आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है। दुकानदार शटर डालकर अपने घर चले गए हैं।
थाना प्रभारी रक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि फिलहाल घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है साथ ही पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।











Discussion about this post