मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के गांव बुड़ीना कलां निवासी एडवोकेट हरविंद्र कुमार लाटियान के भतीजे हरदयाल सिंह के बेटे वैभव लाटियान का दिल्ली ज्यूडिशियरी सर्विस परीक्षा में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर चयन हुआ है। इस सफलता की खबर मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर समेत गांव बुड़ीना कलां में जश्न का माहौल देखने को मिला।
वैभव लाटियान ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर यह सफलता हासिल की है। चयन के बाद जब वे पहली बार अपने गांव पहुंचे तो गांव वालों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ पूरा गांव उत्सव के रंग में रंग गया।
वैभव की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और अधिवक्ता समुदाय ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव में मिठाइयां बांटी गईं और जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। वैभव की सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।










Discussion about this post