लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारें गरीब बच्चों के शिक्षा के अधिकार को खत्म करने की साजिश कर रही हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि आरटीई कानून देश के उन बच्चों के लिए था जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर नहीं है। लेकिन सरकार निजी स्कूलों को इससे छूट देकर गरीबों के बच्चों की पढ़ाई के रास्ते बंद कर रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार रोजगार और समानता की बातें करती है, और दूसरी तरफ शिक्षा जैसे मौलिक अधिकार को ही कमजोर कर रही है। सपा प्रमुख ने मांग की कि शिक्षा के अधिकार को पूरी मजबूती से लागू किया जाए और निजी स्कूलों को इसके दायरे से बाहर न किया जाए।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अगर गरीब के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तो फिर समाज में असमानता और बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से आरटीई पर स्थिति स्पष्ट करने और पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की।










Discussion about this post