लखनऊ। जेईई एडवांस्ड के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने यूपी में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने देश में 68वीं रैंक हासिल की है। श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में काम करते हैं।
पिता गजेंद्र ने कहा कि बेटे की सफलता से वे बेहद खुश हैं। मां विनीता लोहिया ने कहा कि बेटे का रिजल्ट पहले भी बेहतर रहा था। इस बार उसने पहले से भी बड़ी सफलता हासिल की है। हमने अपने बेटे को समय पर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। लेकिन, हमने कभी उस पर दबाव नहीं डाला।
श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रहे हैं। परिणाम का पूरा ब्योरा ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र यहां से अपना परिणाम देख सकते हैं।










Discussion about this post