मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव के नेतृत्व में मीनाक्षी चौक पर पैदल कैंडल मार्च निकाला गया। महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई भी आतंकवादी दोबारा ऐसी घटना करने की सोच भी न सके।
उन्होंने कहा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलेगा, सरकार को कुछ बड़ा कदम उठाना पड़ेगा जिससे कि देश सहित दुनिया में भारत का एक बड़ा संदेश जाए। यदि कोई भारत में इस तरह की घटना करने की सोचेगा भी तो उसका हश्र ऐसा होगा, जो आज तक किसी ने नहीं देखा होगा।
गुलबहार ने कहा कि इस घटना के बाद विशेष समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि वहां पर सबसे पहले मदद करने वाले मुस्लिम समाज के ही लोग थे। फक्कर शाह चौक से पैदल कैंडल मार्च करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मीनाक्षी चौक पहुंचे जहां पर उन्होंने 2 मिनट का मौन धारण कर हमले में मारे गए लोगों की आत्माओं की शांति के लिए दुआए की और कार्यकर्ताओं ने जोर-जोर से पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में नारे भी लगाए।










Discussion about this post