नोएडा। बिहार के चुनाव परिणामों के रुझानों ने विपक्षी दलों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली कार्यालय के बाहर वोट चोरी के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने SIR को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।
बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।











Discussion about this post