बिहार। बिहार चुनाव 2025: 10वीं बार नीतीश सरकार, NDA को 199 सीटों पर बढ़त, महागठबंधन 38 पर आगे।
नवीनतम रुझान (अपडेटेड)-
गठबंधन/पार्टी बढ़त वाली सीटें (लगभग)
NDA 199
महागठबन्धन 38
अन्य
कुल सीटें 243
बहुमत का आँकड़ा 122
बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के शुरुआती आंकड़े एनडीए की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं। अब तक के रुझानों के अनुसार एनडीए 199 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महागठबंधन 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ एनडीए और महागठबंधन के बीच है।
एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं।
एग्जिट पोल में भी एनडीए के पक्ष में झुकाव-
दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में एनडीए सरकार की वापसी का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल कांटे की टक्कर का भी संकेत दे रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का प्रदर्शन सीमांचल क्षेत्र में कमजोर रहा है।
दोनों चरणों में रिकॉर्ड मतदान-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मंगलवार को 122 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 68.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सबसे अधिक है। पहले चरण में 6 नवंबर को 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों चरणों में कुल मतदान 66.90 प्रतिशत रहा, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है।
मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम सामने आएंगे, लेकिन शुरुआती रुझान और एग्जिट पोल एनडीए की मजबूत स्थिति को दर्शा रहे हैं।











Discussion about this post