मुजफ्फरनगर। त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी पर कड़ा प्रहार करते हुए, खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच दिन पहले खालापार क्षेत्र से जब्त किए गए कई सौ किलो मावे (खोया) को नष्ट कर दिया है।
यह कार्रवाई आज एसडीएम मुख्यालय निकिता शर्मा के निर्देशन में पूरी की गई। खाद्य अधिकारी अर्चना धीरेन और खाद्य विभाग की टीम ने खालापार पुलिस की मौजूदगी में सैकड़ों किलो मावे को नष्ट किया।
गौरतलब है कि यह मावा पांच दिन पहले खालापार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई थी। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, आज इसे सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।










Discussion about this post