मुजफ्फरनगर। जिले में उज्जवल राणा मामले में बुढ़ाना DAV डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार की अंतरिम जमानत के विरोध में भारी प्रदर्शन हुआ। उज्जवल राणा के परिजन, किसान नेता और छात्र कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और वहां प्रदर्शन कर न्यायालय की तरफ बढ़े।
प्रदर्शनकारियों ने डीजे की कोर्ट में पहुंचकर प्राचार्य की जमानत याचिका पर नाराजगी जताई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल प्राचार्य को बचाने में लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनप्रतिनिधि अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे तो आगामी 6 नवंबर को उसका नाम सार्वजनिक कर चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।
धर्मेंद्र मलिक ने अभियोजन पक्ष की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए और कहा कि मामले की हाईलाइट होने के बावजूद प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अनूप सिंह राठी ने बताया कि प्राचार्य की तरफ से न्यायालय में जानकारी छुपाकर अंतरिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। अगली सुनवाई 29 नवंबर को तय की गई है। इसके अलावा प्राचार्य के खिलाफ मुकदमे में आरोप भी बढ़ा दिए गए हैं।










Discussion about this post