लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके के मुजफ्फरनगर, शामली, नोएडा, गाज़ियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मेरठ और बिजनौर जैसे जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों के भीतर इन क्षेत्रों में तेज आंधी (60–80 किमी/घंटा की रफ्तार), बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह मौसम परिवर्तन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय हवाओं के टकराव से हो रहा है। इन जिलों में अचानक मौसम बिगड़ सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने, बिजली के खंभों और पेड़ों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन टीमों और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है।










Discussion about this post