अयोध्या। अमेरिकी अरबपति और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अपनी बेटी के साथ अयोध्या पहुंचे। अपने निजी विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे एरोल मस्क का हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया।
एरोल के साथ उनकी बेटी यानी एलन मस्क की बहन भी आई हैं। एरोल मस्क और उनकी बेटी ने अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बातचीत की। इसके बाद वाहनों का काफिला अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गया।
एरोल मस्क रामलला के दर्शन करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमानगढ़ी का भी दर्शन करेंगे। इसके बाद अयोध्या एयरपोर्ट से अपने प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।











Discussion about this post