मुजफ्फरनगर। हुसैनाबाद भनवाड़ा में मुख्य मार्ग पर जलभराव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर समस्या के समाधान का मुद्दा उठाया। पंचायत में पहुंची एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव को जलभराव से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। पिछले कई दिनों से गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा के ग्रामीण गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन सेवक के बैनर तले पंचायत का आयोजन किया। जलभराव की समस्या को लेकर आक्रोश जताया। पंचायत में ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की। एसडीएम बुढ़ाना ग्रामीणों के बीच पहुंचीं और जल्द से जल्द जलभराव से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के विषय में एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव को मांगपत्र सौंपा।
ग्रामीण अफसर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण जलभराव की समस्या को लेकर पिछले कई माह से परेशान हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। भाकियू सेवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम, राकेश राजपूत, मूसा ठेकेदार, खलील राना, अंसार राना, समजीद राना, मूर्तज, शादाब, माजिद रालर, डॉक्टर कौशर, उस्मान प्रधान, जाहिद उपस्थित रहे।











Discussion about this post