शामली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले इच्छुक एवं उत्साही छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कोचिंग का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रितु रस्तोगी ने जानकारी दी कि शामली जनपद के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में संचालित कोचिंग केंद्र पर विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे – UPSC, UPPCS, IIT-JEE, NDA, CDS, NEET, SSC, UPSSSC आदि की तैयारी हेतु ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
UPSC/UPPCS के लिए: स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र,NDA/CDS के लिए: इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत,UPSSSC/SSC के लिए: इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत NEET/JEE के लिए: हाईस्कूल उत्तीर्ण अथवा अध्ययनरत ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र abhyuday.one पोर्टल पर जाकर पंजीकरण (Registration) कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन के लिए: इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, ग्राम गोहरनी, जनपद शामली से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को सही-सही भरकर आवश्यक संलग्नक जैसे – शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,आय प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र आदि संलग्न कर 10 जून 2025 तक उक्त कार्यालय/कोचिंग केंद्र में जमा करना अनिवार्य है।
यह योजना ऐसे युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में कोचिंग नहीं ले पाते। सरकार की यह पहल उन्हें गुणवत्ता पूर्ण मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।











Discussion about this post