Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जयेगा एशिया कप, दोनों टीमें उत्सुक, देखिये टीमों में क्या-क्या हुआ बदली ?

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में आखिरी बार मुकाबला 2024 टी20 विश्व कप में हुआ था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया था

admin by admin
September 13, 2025
in देश
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जयेगा एशिया कप, दोनों टीमें उत्सुक, देखिये टीमों में क्या-क्या हुआ बदली ?
0
SHARES
143
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में एशिया कप का मुकाबला खेला जाएगा। इस साल यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करेंगी। हालांकि, दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं और इस मैच का विरोध भी किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमों का ध्यान खेल पर केंद्रित है और दोनों ही टीमें इसके लिए उत्सुक हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में आखिरी बार मुकाबला 2024 टी20 विश्व कप में हुआ था। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने छह रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 टी20 विश्व कप और अब की टीम में काफी अंतर है और भारत-पाकिस्तान की टीमों में भी बदलाव हो गया है। भारत जहां पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरा था, वहीं पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के हाथों में थी। रोहित अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, जबकि बाबर को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। यानी यह तय है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें अब नए कप्तान की अगुआई में इस मैच में उतरेंगी। भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा कर रहे हैं। दोनों ही टीमों ने ग्रुप चरण में अपने पहले मैच जीते हैं।

दोनों टीमों में आया काफी बदलाव –

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 प्रारूप में पिछले मुकाबले की तुलना में दोनों टीमों में काफी बदलाव आया है। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ 2024 टी20 विश्व कप मैच में भी शामिल थे। हालांकि, इनमें से छह खिलाड़ी ही प्लेइंग-11 का हिस्सा थे। सूर्यकुमार, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप टीम में शामिल थे और इनमें से सैमसन और कुलदीप के अलावा अन्य छह खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिली थी।

दूसरी ओर, सबसे ज्यादा बदलाव पाकिस्तान टीम में देखने मिला है। भारत के खिलाफ पिछले टी20 मुकाबले की तुलना में सिर्फ पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस बार भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। फखर जमां, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सैम अयूब टी20 विश्व कप 2024 में भी शामिल थे और ये पांचों खिलाड़ी एशिया कप के लिए भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, फखर जमां, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ को ही पिछली बार प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। दोनों टीमों के सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि अब कोच भी बदल गए हैं। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के कोच गैरी कर्स्टन थे, जबकि भारत के कोच राहुल द्रविड़ थे। अब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर हैं, जबकि माइक हेसन पाकिस्तान के कोच हैं। आइए जानते हैं कि पिछली बार की तुलना में दोनों टीमें कितनी बदली हैं और कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है?

प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
बेंच: युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।
कोच: राहुल द्रविड़

2025 एशिया कप में भारतीय टीम –
सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

2024 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम –

प्लेइंग-11: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमां, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।
बेंच: अबरार अहमद, सैम अयूब, अब्बास अफरीदी, आजम खान।
कोच: गैरी कर्स्टन

2025 एशिया कप में पाकिस्तान की टीम –
सलमान आगा (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, सैम अयूब, हसन नवाज, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), हसन अली, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, सूफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी।

पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पिछले कुछ वर्षों में भारत का दबदबा रहा है। भारतीय टीम में भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन अब भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी नजर आता है। भारत ने जिस तरह यूएई के खिलाफ गेंदबाजी के बाद धुआंधार बल्लेबाजी की और 58 रन का स्कोर महज 27 गेंदों पर हासिल किया, वो दर्शाता है कि भारतीय टीम कितना आक्रामक क्रिकेट खेल रही है। दूसरी ओर, ओमान के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी उम्मीद के अनुरूप नहीं रही थी, लेकिन गेंदबाजों के दम पर टीम मैच आसानी से अपने नाम करने में सफल रही। भारत और पाकिस्तान की टीमें इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भी भिड़ चुकी हैं। वो मुकाबला 50 ओवर का हुआ था और भारत ने जीत हासिल की थी।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में महिला ने पुलिस पर लगाया अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र

Next Post

बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई नौ राउंड फायरिंग, प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य थे इसके पीछे की वजह, जानें पूरी कहानी

Next Post
बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई नौ राउंड फायरिंग, प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य थे इसके पीछे की वजह, जानें पूरी कहानी

बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई नौ राउंड फायरिंग, प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य थे इसके पीछे की वजह, जानें पूरी कहानी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मेरठ में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मेरठ में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

10 months ago
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटर सवार को कुचला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटर सवार को कुचला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

12 months ago
मेरठ में चिन्मयानंद बापू ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा – अखिलेश अगर इस्लाम से इतने प्रभावित हैं तो वह मुस्लिम धर्म अपना लें

मेरठ में चिन्मयानंद बापू ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा – अखिलेश अगर इस्लाम से इतने प्रभावित हैं तो वह मुस्लिम धर्म अपना लें

6 months ago
मुजफ्फरनगर में शादी के दौरान प्रेमिका ने किया हंगामा, दूल्हे पर लगाया रेप का आरोप, खाली हाथ लौटी बारात

मुजफ्फरनगर में शादी के दौरान प्रेमिका ने किया हंगामा, दूल्हे पर लगाया रेप का आरोप, खाली हाथ लौटी बारात

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In