खतौली। मुजफ्फरनगर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है
यह घटना मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे के बुढ़ाना रोड पर हुई। इस घटना के सीसीटीवी वीडियो में एक स्कूटर सवार ट्रक के बगल में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान स्कूटर सवार पप्पू अचानक ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ट्रक सवार मौके से फरार हो गया।










Discussion about this post