बागपत। डीएम बागपत की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया गया। इस तरह का मामला सामने आने के बाद डीएम ने मेसेज जारी कराया, जिसमें फर्जी आईडी बनाने और उनके झांसे में नहीं आने की अपील की गई।
डीएम बागपत के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर पुराने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का फोटो लगाया गया। इसके बाद लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई और उनसे रुपये की मांग की गई। इस तरह से काफी लोगों के पास मेसेज गए। इस बारे में सूचना अधिकारियों के पास पहुंची तो डीएम अस्मिता लाल ने फर्जी आईडी बनाने और ठगों के झांसे में नहीं आने की अपील की। 9 दिसंबर को डीएम बागपत की फर्जी आईडी बनाकर लोगों के मोबाइल नंबर लिए गए थे और समाज सेवा के नाम पर ठगी का प्रयास किया गया था।











Discussion about this post