बागपत। फैजपुर निनाना गांव में छत पर काम कर रही बीएसएफ के एएसआई राहुल की पत्नी शिवानी (32) पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचकर भागने लगी शिवानी का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। घायल अवस्था में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
फैजपुर निनाना गांव का रहने वाला राहुल बीएसएफ में एएसआई है, जो दिल्ली में तैनात है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एएसआई राहुल की पत्नी शिवानी मकान की छत पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी बंदरों का झुंड वहां आ गया और आपस में लड़ने लगे।
शिवानी वहां से बचकर नीचे जाने लगी तो कुछ बंदरों ने शिवानी पर भी हमला कर दिया। तभी शिवानी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
मकान के नीचे कमरे में बैठे एएसआई राहुल दौड़कर वहां जाने लगे तो वह भी फिसलकर गिरने से घायल हो गए। उधर,परिवार वाले घायल शिवानी को लेकर बड़ौत के अस्पताल में पहुंचे, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मेरठ के अस्पताल में शिवानी की मौत हो गई।











Discussion about this post