सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को शादी के 25 साल बाद भांजे को ही दिल दे बैठी। एक साल पहले दोनों ने चोरी छिपे कोर्ट मैरिज भी कर ली। यहां तक की दोनों साथ रहने लगे। बाद में जब परिवार में हंगामा हुआ तो पंचायत बैठी। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी को उसके आशिक भांजे के साथ विवाद कर दिया। वहीं ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये मामला भवानीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 25 साल पहले क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के संग हुई थी। शादी के तीन साल बाद गौना हुआ। वक्त बीतता गया और सब सही चल रहा था। फिलहाल 40 वर्षीय महिला चार बच्चों की मां है। उनमें दो बेटियां 20 और 18 साल की हैं। जबकी बेटे 17 और 10 साल के हैं। महिला का पति परिवार के जीविकोपार्जन करने के लिए बाहर रहता था।
करीब तीन साल पहले महिला का दूर के रिश्ते के 25 वर्षीय भांजे से घर आने-जाने के दौरान प्रेम प्रसंग चलने लगा। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि उन्होंने जीने-मरने की कसमें खाने लगे। इसके बाद 2024 में दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरेज कर ली और महिला बच्चों को छोड़कर उसी के घर रहने लगी। महिला के पति को जानकारी हुई तो उसने थाने की शरण ली। इसके बाद प्रेमी महिला को लेकर बाहर चला गया। कुछ दिन बाद दोनों घर आए तो महिला अपने पति के पास रहने चली गई।
प्रेमी ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई पर महिला अपने पति के पास से नहीं गई। तीन दिन पहले महिला फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद पति ने तहरीर दी तो रविवार को महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसी के साथ रहने पर अड़ गई। दोनों पक्ष गांव चले आए और पंचायत में पति ने महिला की जिद पर उसे प्रेमी संग भेज कर सुलह-समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा ने बताया महिला थाने पर आई थी। उसने कोर्ट मैरेज से संबंधित कागजात दिखाया और चली गई।











Discussion about this post