मेरठ। रविवार को मेरठ में 10 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 5000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक केंद्र पर 500 अभ्यर्थियों को रखा गया है। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चलेगी।
सुबह की पाली में सीसीएसयू परिसर से परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि परीक्षा आसान रही, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करने में थोड़ा अधिक समय लगा, क्योंकि उन्हें घूमा कर पूछा गया था। सामान्य ज्ञान में खेल से संबंधित भी कई प्रश्न पूछे गए।
अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए पूरे इंतजाम किए गए। सुबह की शिफ्ट के एग्जाम में जो भी परीक्षार्थी पेपर देने आए, पहले उनकी गेट पर चेकिंग की गई। उनके जूते मौजे उतरवाकर, ज्वैलरी हटवाकर हर तरह से जांच हुई। इसके बाद उन्हें एग्जाम रूम में भेजा गया। सीसीटीवी की निगरानी में पूरा पेपर हो रहा है।











Discussion about this post