मेरठ। बीसीसीआई आगामी अक्टूबर से उत्तर प्रदेश का घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू करने की योजना बना रहा है। इस सत्र में सीनियर वर्ग में रणजी ट्रॉफी, अंडर-23 वर्ग में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, तथा स्टेट ए ट्रॉफी की कई श्रृंखलाएं आयोजित की जाएंगी। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें मेरठ के कई खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कानपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मेरठ के ऑलराउंडर शुभम मिश्रा, बल्लेबाज रितुराज शर्मा, तेज गेंदबाज विनीत पंवार, विजय कुमार, अजय कुमार, तथा बल्लेबाज प्रियम गर्ग समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। अनुभवी कोचों द्वारा खिलाड़ियों को तकनीकी एवं रणनीतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शुभम मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से उन्हें अपनी कमजोरियों को सुधारने में मदद मिल रही है और अक्टूबर में शुरू होने वाले घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए यह तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा 18 अगस्त से यूपी लीग का तीसरा सीजन भी शुरू होगा, जिसके मद्देनजर शिविर का आयोजन किया गया है।











Discussion about this post