मुजफ्फरनगर। नगर में रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर शिशिर कुमार के पिता डॉक्टर शैलेंद्र कुमार का दुखद निधन हो गया है। वे लगभग 92 वर्ष के थे।
डॉक्टर शैलेंद्र मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक रहे है। काफी लंबे समय तक आर्य पुरी स्थित नेहरू नेत्र चिकित्सालय में कार्यरत रहने वाले डॉक्टर शैलेंद्र कुमार का आज सुबह निधन हो गया, वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गत वर्ष ही उनकी धर्मपत्नी और नगर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुष्पा कुमार का भी निधन हो गया था।
हम डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते है।










Discussion about this post