मुजफ्फरनगर। रविवार को जीआईसी मैदान से ‘जज़्बा दौड़-11’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ समर्पित युवा समाजसेवी संगठन और अध्यक्ष अमित पटपटिया की टीम द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के शहीदों को समर्पित की गई थी।
दौड़ में हजारों युवाओं ने भाग लिया। राष्ट्रगान और तिरंगे की शान के साथ दौड़ की शुरुआत हुई और शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह दौड़ युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना को प्रबल करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “हर घर तिरंगा” अभियान का समर्थन करते हुए 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की।
कार्यक्रम में संजीव अरोरा, अजय अनेजा, हरीश अरोड़ा और मनी पटपटिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन के बाद राज्यमंत्री कपिल देव वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ रवाना हो गए।










Discussion about this post