मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नेतृत्व में शहर की ऐतिहासिक मोती झील के सौंदर्यीकरण और जल शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था की मदद से मोती झील की सफाई कराई। इस दौरान जिलाधिकारी खुद और प्रशासनिक अधिकारी भी झील की सफाई करते नजर आए।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मुजफ्फरनगर की ऐतिहासिक मोती झील के सौंदर्यकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी क्रम में एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से जल शुद्धिकरण और झील के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने का अभियान प्रारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयास सफल रहा और जल संरक्षण व जल शुद्धिकरण के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए तो इसी तर्ज पर काली नदी में भी इसी प्रकार का अभियान चलाया जाएगा।










Discussion about this post