मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 जून को प्रस्तावित शुक्रताल दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मेरठ जोन भानू भास्कर, मण्डलायुक्त सहारनपुर मण्डल अटल कुमार राय, पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने भोपा क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल की बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सफाई, मोबाइल टॉयलेट्स, वीवीआईपी और मीडिया गैलरी, चेकिंग पॉइंट, हेलीपैड और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस की तैनाती के स्थानों का भी अवलोकन किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, यातायात प्रभारी अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव समेत प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।










Discussion about this post