मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत, महिला कल्याण विभाग और तहसील खतौली प्रशासन ने एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत, कस्बे के सेंट थॉमस स्कूल की कक्षा चार की मेधावी छात्रा नित्या शर्मा को एक दिन के लिए एसडीएम (SDM) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एसडीएम के कार्यों का लिया अनुभव-
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता तथा प्रशासनिक समझ विकसित करना था।
मेधावी छात्रा नित्या शर्मा ने उप जिलाधिकारी (SDM) राजकुमार भारती के कक्ष में बैठकर प्रशासन के दैनिक कार्यों को समझा।
नित्या शर्मा ने जन शिकायतों को सुना और अधीनस्थ अधिकारियों का परिचय लेकर उनके कामकाज तथा राजस्व कार्यों को समझने का प्रयास किया।
नित्या ने अपने एक दिवसीय कार्यकाल के दौरान अधिकारियों के साथ मिलकर दैनिक कार्यों में भागीदारी की और जिले के विकास व प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा।
उप जिलाधिकारी राजकुमार भारती ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा सशक्तिकरण की भावना को दर्शाता है और यह छात्राओं को भविष्य में सिविल सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।










Discussion about this post