फतेहपुर। बागपत के फतेहपुर में हुए तिहरे हत्याकांड में भाकियू नेता की गोली मारकर हत्या करने के विरोध और पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बागपत कलक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भाकियू के दिल्ली एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि सरकार से तत्काल मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पर चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर प्रदेश के हर जिले में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर विनोद चौधरी, चौधरी इंद्रपाल सिंह, विजयपाल सिंह, महक सिंह मलिक, उपेंद्र तोमर, अश्वनी ठाकुर आदि मौजूद रहे।











Discussion about this post