मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में थाना मंडी क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर 6 में बंद मकान में युवक-युवती मिलने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उक्त स्थान पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
शिवसेना कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां विशेष समुदाय के युवक हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाते हैं और लव जिहाद तथा धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। संगठन ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करेंगे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अभी तक धर्म परिवर्तन या जबरन लाने जैसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। मकान मालिक और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।










Discussion about this post