मेरठ। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल सोनकर (पति), पुत्र कालिया पप्पू उर्फ कुलदीप, निवासी आरोग्य अस्पताल के सामने खटीक मोहल्ला, थाना लालकुर्ती, मेरठ, उम्र लगभग 37 वर्ष है। साथ ही महिला आरोपी सुशीला (सास), पत्नी कालिया पप्पू उर्फ कुलदीप सोनकर, उम्र लगभग 62 वर्ष, भी उसी स्थान की निवासी है।
दोनों आरोपियों को मार्शल पिच से कासमपुर जाने वाले रास्ते से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











Discussion about this post