बिजनौर। गांव पीपली जांगीर में दो बच्चों के पिता ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर जहर खा लिया। अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। युवक के दोनों बच्चे बिलखते रह गए।
नूरपुर कस्बे के समीपवर्ती गांव पीपला जांगीर निवासी विवाहित सौरभ (27) पुत्र गजेंद्र सिंह का गांव की ही दूसरी जाति की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों हरिद्वार में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करते थे। करीब चार दिन पूर्व ही दोनों गांव आए थे।
सोमवार की सुबह दोनों ने गांव के पास स्थित जंगल में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जंगल में काम करने वालों ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर आए और दोनों को उपचार के लिए बिजनौर ले गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक दो बच्चों का बाप था। युवक के परिजनों की ओर से आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं युवती के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post