मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में आधी रात को घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर बदमाशों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से किए गए इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित आरिश ने बताया कि 11 जून की आधी रात को उनके परिवार के नौशाद, आदिल और वरीश घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तैय्यब, शादाब, इंतिखाब, अनस, दानिश, फूलास निवासी आशु (तैय्यब का दामाद) और निर्धना निवासी दानिश ने हमला कर दिया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बचाया और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को भोपा सीएचसी भेजा, जहां से नौशाद और आदिल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।










Discussion about this post