मुजफ्फरनगर। मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से पाँच बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों पर 25-25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बोरा कला थाना पुलिस ने पांच और थाना मीरापुर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गोरा कला पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी और एक कार भी बरामद की है।
देर रात थाना भौरा कला और थाना मीरापुर में पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें कुल नौ आरोपी पकड़े गए। पांच अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। तीन अभियुक्त इनामी बदमाश थे।
थाना मीरापुर की मुठभेड़ में हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले मुख्य अभियुक्त बिट्टू को गिरफ्तार किया गया। वह एक साल से फरार था और एटीएम फ्रॉड सहित कई राज्यों में 15 से 20 मुकदमे दर्ज थे। बिट्टू की 82 और 83 कुर्की की कार्यवाही भी हो चुकी थी।
दूसरी मुठभेड़ थाना भौरा कला में हुई, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भैंस चोर और गौ-कशी का गिरोह बना रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा जब इन्हें रोका गया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में चार आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए और पांच को गिरफ्तार किया गया। इनमें से चार खतौली क्षेत्र के और एक मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला है।
गिरफ्तार बदमाशों में एक वकील भी शामिल है, जिसके खिलाफ 28-30 मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित है। दूसरा बदमाश शाहबाज गैंगस्टर केस में वांछित था, जिस पर 50,000 रुपए का इनाम था। इनके कब्जे से पिकअप वाहन, हुंडई ईऑन कार और चोरी की दो भैंसे बरामद हुई हैं।










Discussion about this post