मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर थाने की पुलिस और अपराधियों के बीच सोमवार रात उस समय बड़ी मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहपुर रोड पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान जब पुलिस ने चेकिंग के लिए एक कैंटर को रोकने का प्रयास किया तो कैंटर में सवार करीब 10 से 12 अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। उसमें चार बदमाश सोम उर्फ सोमदत्त, रविंद्र, विकास और सलीम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनमें से कुछ जंगल के रास्ते भगाने का प्रयास कर रहे बदमाश सलमान, इरफान, रोहित, समीर, राहुल, अरविंद, महताब और नीरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्त में आए शातिर बदमाशों के पास से पुलिस ने चार तमंचे कारतूस, 8 चाकू, विद्युत उपकरण (ट्रांसफार्मर) चोरी के उपकरण, एक कैंटर और तकरीबन 10 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल चारों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस पूछताछ में इन शातिरों ने बताया है कि वह विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर और किसनों की ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने का काम किया करते थे।
पुलिस आलाधिकारियों की मानें तो गिरफ्त में आए इन सभी बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में बड़ी तादाद में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आपको बता दे की इन बदमाशों में घायल सोम उर्फ सोमपाल और रविंदर पर 10-10 हज़ार रुपये का ईनाम भी घोषित है तो वहीं पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की तलाश थी।










Discussion about this post