Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, सामने आई खौफनाक सच्चाई

इंदौर पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वो बेहद खौफनाक है।

admin by admin
June 10, 2025
in देश
राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, सामने आई खौफनाक सच्चाई
0
SHARES
641
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम ही निकली है। पुलिस ने सोनम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वो बेहद खौफनाक है। इससे पता चलता है कि सोनम ने राजा की हत्या की कितनी सोची-समझी साजिश रची थी।

सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे।

इसके बाद राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को डायरेक्शन देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो।

आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था। आरोपी उनके होम स्टे से एक किमी दूर ही ठहरे थे। सोनम आरोपियों को पल-पल की लोकेशन दे रही थी। यहां पर किराये की बाइक ली और राजा सोनम के पीछे घूमने लगे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया।

दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। इसके बाद आरोपियों ने राजा को मारने का तय कर लिया। जब आरोपी राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। एक आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है।

जब आरोपियों ने राजा के पास जाकर उस पर हमला किया तो उसने मुकाबला भी किया, लेकिन सीने व सिर पर गंभीर घाव से वह टूट गया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया था। उस दौरान सोनम ने आरोपियों से चीखकर कहा मार डालो इसे। आरोपियों ने बताया कि खाई में फेंकने तक वह जिंदा था। खाई में फेंकने के लिए आरोपी राजा को उठा नहीं पा रहे थे तो सोनम ने खुद राजा को धक्का दे दिया और उसे खाई में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि इससे आधे घंटे पहले ही सोनम ने अपनी सास से बात की थी।

हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपए भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए।

इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। सोनम अकेली वाराणसी गई। यहां बस स्टैंड पर दो लोग उसे छोड़ने गए। वाराणसी के बाद वह कहां-कहां गई इसकी जानकारी अभी पुलिस निकाल रही है। इस दौरान सोनम पूरे केस में नजर रखती रही। जब पुलिस ने राज कुशवाहा और सभी आरोपियों को पकड़ा तो वह टूट गई और बस से अकेली गाजीपुर पहुंची। यहां पर एक ढाबे वाले से फोन लेकर उसने घर पर बात की। इसके बाद पुलिस पहुंची और सोनम को पकड़ा गया।

इस मामले में मेघालय के एसआईटी चीफ हरबर्त पिनयाय्द खरकोन्गोर ने कहा कि हमारी टीम अपने-अपने एरिया में सबूत इकट्ठा किए हैं। सारे सबूतों को इकट्ठा करने पर पता चला कि ये एक साजिश थी। सोनम इसकी मुख्य किरदार है। वहीं मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक स्येम ने कहा है कि हमें यकीन हो गया कि इसमें सोनम का हाथ है, तभी हमने अपनी दो टीमों को एमपी और यूपी रवाना किया। हमने जो सबूत इकट्ठा किए हैं उसके आधार पर हम सोनम से पूछताछ करेंगे। राजा की हत्या के बाद वह कहां-कहां गई यह पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। वहीं इस मामले में मेघालय के गृहमंत्री प्रेस्टोन टेनसांग ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि अगर यह लूट का केस होता तो आरोपी सोनम जिंदा क्यों छोड़ते।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में पालिकाध्यक्ष ने कंपनी गार्डन का किया औचक निरीक्षण, सफाईकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Next Post

मेरठ में किसान का शव डीएम कार्यालय में रखकर प्रदर्शन, भाकियू ने किया जमकर हंगामा

Next Post
मेरठ में किसान का शव डीएम कार्यालय में रखकर प्रदर्शन, भाकियू ने किया जमकर हंगामा

मेरठ में किसान का शव डीएम कार्यालय में रखकर प्रदर्शन, भाकियू ने किया जमकर हंगामा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

बागपत में पूर्व फौजी को डिजिटल अरेस्ट कर 7 लाख ठगे, वॉट्सऐप के जरिए दिया वारदात को अंजाम

बागपत में पूर्व फौजी को डिजिटल अरेस्ट कर 7 लाख ठगे, वॉट्सऐप के जरिए दिया वारदात को अंजाम

10 months ago
मेरठ: UPSC में असफलता होने के बाद युवती ने की आत्महत्या, बंद कमरे में लटका मिला शव, मचा कोहराम

मेरठ: UPSC में असफलता होने के बाद युवती ने की आत्महत्या, बंद कमरे में लटका मिला शव, मचा कोहराम

12 months ago
PET Exam 2025: 6 और 7 सितंबर को 46 जिलों में होगी परीक्षा, 25 लाख 31 हजार 996 अभ्यर्थी होंगे शामिल

PET Exam 2025: 6 और 7 सितंबर को 46 जिलों में होगी परीक्षा, 25 लाख 31 हजार 996 अभ्यर्थी होंगे शामिल

7 months ago
23 की उम्र में बनीं मां, 32 में उम्र में IAS, शादी के बाद यूपीएएसी क्रैक कर रचा इतिहास

23 की उम्र में बनीं मां, 32 में उम्र में IAS, शादी के बाद यूपीएएसी क्रैक कर रचा इतिहास

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In