Thursday, April 16, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश-विदेश

Bihar: पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आज NDA के सभी दल एक साथ, बिहार बंद

बिहार बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता करेगी। यह मार्च सुबह 8 बजे से इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू किया जाएगा और पैदल चलते हुए यह डाकबंगला चौराहा पर जाएंगे बौर वहां कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।

admin by admin
September 4, 2025
in देश-विदेश
Bihar: पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आज NDA के सभी दल एक साथ, बिहार बंद
0
SHARES
87
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार। भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कहे जाने वाले अपशब्द और अमर्यादित बयान दिए गये थे, इसी बात को लेकर आज पूते बिहार में बंद का आह्वान किया गया है। बिहार बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता करेगी। यह मार्च सुबह 8 बजे से इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू किया जाएगा और पैदल चलते हुए यह डाकबंगला चौराहा पर जाएंगे बौर वहां कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

पटना जिले के मनेर और बिहटा में भाजपा नेताओं ने बिहार बंदी को लेकर सड़क जाम कर दिया । मनेर में भाजपा नेता व पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के नेतृत्व में बिहार बंदी की सफलता को लेकर सड़क जाम किया गया। इस दौरान सबसे पहले भाजपा नेताओं और पूर्व विधायक में मनेर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों के दुकानों को बंद करने की अपील की। उसके बाद मार्च करते हुए मनेर के भगत सिंह स्मारक मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जामकर महागठबंधन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मां को गाली देना देश कतई बर्दाश्त नही करेगा। इस दौरान काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद रहे।

कटिहार में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग चौक-चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए महागठबंधन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम जनजीवन भी आंशिक रूप से प्रभावित दिखा। सभी बाजार बंद रहे तो सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ। पूर्व डिप्टी सीएम सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां मातृ देवो भवः और पितृ देवो भवः की परंपरा रही है। ऐसे में किसी भी मां के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाली भाषा को समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की राजनीति में इतने नीचे गिर जाना बेहद शर्मनाक है, प्रधानमंत्री की मां पर की गई टिप्पणी केवल एक महिला का नहीं बल्कि पूरे देश की भावनाओं का अपमान है। यही वजह है कि बिहार की जनता ने NDA के आह्वान पर स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया और विरोध जताया। कटिहार में जगह-जगह NDA के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि किसी बड़े विवाद की सूचना नहीं है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम से बिहार की राजनीति और गरमाती दिख रही है। एक ओर NDA इसे जनभावनाओं से जोड़कर महागठबंधन को घेर रहा है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के नेता अब सफाई देने में जुटे हैं। लेकिन सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा।

Related posts

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना; कहा – पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार आते थे, आज बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना; कहा – पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार आते थे, आज बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं

November 4, 2025
जुलाई से होने वाले है ये परिवर्तन:  ट्रेन किराया बढ़ा, ATM से कैश निकालना हुआ महंगा, आज से बिना आधार नहीं बनेगा पैन कार्ड

वाई-फाई पर लगा प्रतिबंध!, मोबाइल इंटरनेट चालू, जानें क्यों इस देश में लिया गया ये अनोखा फैसला…

September 16, 2025

बिहार दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा देश के प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी पर अपशब्द बयान दिए जाने पर एनडीए गठबंधन के द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया है। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने गया जी शहर में आक्रोश मार्च निकाल कर दुकानों को बंद कराया। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। एनडीए के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने देश के प्रधानमंत्री के स्वर्गीय माताजी को भरे मंच से अपशब्द और गाली दिया है, जो हमलोग कभी भी सहन नहीं करेंगे। इसीको लेकर गयाजी शहर में हमलोग जुलुस निकाल कर पूरा शहर बंद करवा रहे है। किसी की माँ हो कोई भी माँ के गाली को सहन नहीं करेगा।

एनडीए के बंद के आह्वान पर बांका जिले में भी बिहार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। जिले के विभिन्न स्थानों पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और दुकानों को बंद कराया। अमरपुर प्रखंड में एनडीए कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक पर बांस बल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमरपुर बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं और बस स्टैंड पर वाहनों का परिचालन भी रोक दिया गया।

बंद के दौरान एनडीए घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के मनीष झा, प्रदेश महासचिव प्रशांत मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, भाजपा नेता गौतम मोदी, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष विनीत कुमार, सुबू भगत, छोटू भगत, नीरज शर्मा, रोहित साह नगर अध्यक्ष सौमित्र चटर्जी, आशुतोष कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।

मुंगेर में भाजपा महिला मोर्चा ने अगुवाई करते हुए सुबह सात बजे शहर के शिवाजी चौक पर पहुंचकर शहर के विभिन्न दुकानों को बंद करवाया। वही इस मौके पर भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव भी अपने कार्यकर्ताओं के समर्थन में दुकानें बंद करवाई ओर लोगों को बंद का समर्थन करने का अपील की। एनडीए नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश की गरिमा का सवाल है।

यह केवल नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि देश की हर मां का अपमान है। ऐसे आपत्तिजनक बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा विधायक ने कहा कि दरभंगा में महागठबंधन की एक रैली के दौरान राजद और कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर कथित अभद्र टिप्पणी की गई। इसको लेकर भाजपा और उनके सहयोगी दलों में आक्रोश है। इसे लेकर आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है।

मुजफ्फरपुर में बिहार बंद के दौरान सभी दुकानें बंद नजर आई। यातायात भी प्रभावित दिखा। अच्छी बात यह है कि बंद के दौरान आवश्यक सेवा एंबुलेंस और स्कूल बसों को रोका नहीं जा रहा है। भाजपा नेता देवांशू किशोर के नेतृत्व में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के भाजपा नेताओं ने शहर के माड़ीपुर स्थित पावर हाउस चौक के समीप में जाम कर दिया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी और नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव से पीएम मोदी पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा नेता और महिला ब्रिगेड गीता देवी के नेतृत्व में शहर के सरैयागंज टॉवर के समीप जाम कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि आज एक-एक महिला अपने घर से निकल कर विरोध प्रदर्शन कर रही है।वैशाली जिले के हाजीपुर में एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर बाजार के गांधी चौक पर कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है। प्रदर्शन के दौरान दुकानें बंद हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है। हालांकि एंबुलेंस और स्कूल बसों जैसी आवश्यक सेवाओं को रोका नहीं जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखा है।

राघोपुर में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। बंद के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। एनडीए ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह के बाद नव दंपत्ति को जान से मारने की धमकी, पति-पत्नी ने पुलिस से की सुरक्षा की मांग

Next Post

GST में बदलाव को लेकर पीएम मोदी ने लिखा- यह आम लोगों के लिए राहत भरा कदम

Next Post
GST में बदलाव को लेकर पीएम मोदी ने लिखा- यह आम लोगों के लिए राहत भरा कदम

GST में बदलाव को लेकर पीएम मोदी ने लिखा- यह आम लोगों के लिए राहत भरा कदम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में फरार पति और सास गिरफ्तार

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या मामले में फरार पति और सास गिरफ्तार

10 months ago
राशिफल 6 अप्रैल 2025: भगवान सूर्य की कृपा से ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, जानें अपना आज का राशिफल

राशिफल 02 अगस्त 2025: आज का दिन इन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ, जानें कैसा रहेगा अपका दिन

9 months ago
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

8 months ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी के नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी के नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In