मुजफ्फरनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर के 500 से अधिक मदरसों में यौम-ए-आजादी का जश्न धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह सरवट स्थित मदरसा महमूदिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उलेमाओं, शिक्षकों और छात्रों ने सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
मदरसा महादुल बनात सहित अन्य कई मदरसों में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और भारत माता की जय के जयघोष के साथ आज़ादी के महत्व को समझा और समझाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना करीम उल्लाह ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां हर धर्म, जाति और समुदाय के लोगों को बराबरी का अधिकार है। स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के गर्व का दिन है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।
पाकिस्तान द्वारा दी जाने वाली धमकियों पर मौलाना ने कहा, “भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। यदि दुश्मन देश ने कोई हिमाकत की तो हिंदुस्तान का हर मुसलमान देश की रक्षा के लिए जान देने को भी तैयार है। हम अपनी मातृभूमि की सुरक्षा के लिए किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे।”










Discussion about this post